बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण की कवायद शुरू, खंगाली जानें लगीं सूचियाँ

मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाला गंगा एक्सप्रेस वे बदायूं के किन गांवों से होकर गुजरेगा। यह हर कोई जानने के लिए उत्सुक है। शनिवार को लोग अपने परचित कानूनगो और लेखपालों के पास गंगा एक्सप्रेस वे जद में आने वाले गांवों के नाम जानने के लिए पहुंचते रहे। तहसील में भी सूची देखने वालों की भीड़ रही।डीएम कुमार प्रशांत द्वारा मेरठ से प्रयागराज से तक बनाए जाने वाला गंगा एक्सप्रेस वे को लेकर जिले के 195 गांवों की भूमि की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। गंगा एक्सप्रेस वे को लेकर माफिया सक्रिय होने लगे थे, जो कि आगामी समय में भूमि अधिग्रहण के दौरान अधिक मुआवजा लेने के चक्कर में भूमि खरीद की फिराक में थे।

डीएम ने बिसौली तहसील के 94, सदर तहसील के 39, दातागंज तहसील के 62 गांवों की भूमि ब्रिक्री पर रोक लगाई है। इधर भूमि बिक्री पर रोक लगते ही हर कोई जानने की कोशिश कर रहा है, कि एक्सप्रेस वे किधर ने निकलेगा और कौन-कौन से गांव इसकी जद में शामिल हांगे। ऐसे में लोग डीएम द्वारा 195 गांवों की भूमि बिक्री पर रोक लगाने की खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद गांवों की सूची खंगालने में जुट गए। माफिया भी तहसील में सूची के लिए चक्कर काटते देखे। फिलहाल डीएम के फरमान के बाद न तो किसान अपनी भूमि को बेच पाएंगे, न ही माफिया खरीद पाएंगे।

सदर तहसील के गांव जो होंगे प्रभावित

फरीदपुर चकोलर, कुंवरगांव, बनेई, दुगरैया ब्रह्मपुर, ललेई, बादल, भानसी, आजमगंज मनधिया, मुहीउद्दीन नगर, अमिलिया, कैली, दारव नागर, फकीराबाद, भाई समई, निजामपुर पस्तौर, ओझा, रनझौरा, गुरूपुरी चंदन, ददमई, पलिया झंडा, मोहम्मदपुर ब्यौर, घटपुरी, बिनावर, मलिकपुर, औरंगाबाद माफी, कुतुबपुर थरा, रफियाबाद, दिनौरा, गौसपुर, ब्यौर, रिजोली, सहोरा, धीमरी, चमरौलिया, उतरना, रूखड़ा खोला, रमपुरा कलां, कपसिया, बसैयाखेड़ा लालबुझिया।

बिसौली तहसील के ये गांव होंगे प्रभावित

बिसौली, चंदपुर, ब्यौरकासिमाबाद सिकंदरपुर, सिठौली, चंदोई, चमरपुरा, अब्दुल वाहिदपुर, लभारी, कन्हपुर, भवानीपुर नगला, मुनब्बर नगर, जरैंडा, बालपुर, रफतपुर, हमैपुर, मियांपुर दियौरा, इस्लामनगर, मुहब्बे अलीपुर चिचैरा, गनेशपुर, भूसाया, पिवारी, नसरोल, एत्मादपुर, भवीपुर, भगतपुर, बेहटा पाठक, करनपुर, रायपुर, गोविंदपुर, शिव नगर, गदगांव, निभेरा रार्वापुर, चानी, खुड़ागंज, ऐपुरा, कल्यानपुर, पुसगवन, गोठा, भतरी गोर्वधनपुर, फकीराबाद, ओया, धौरेरा, जखौली, करगांव, कादरनगर, निमठौली, टिकुरी, बरौर अमानुल्लापुर, रोटा, गरूइया, वनकोटा, कल्लिया काजमपुर, अलीनगर, सोई, हरनाथपुर मुस्तखुर्जा, पलई, रतपुर कोट, इमासारी, जसरथपुर, कोट, सरई जसू, कटघर, भानपुर, फिरोजपुर, रानेट गोविंदपुर, मिठामई, रायपुर जगमन, सरतौला, अल्लीपुर, शेखूपुरा, नागपुर नूनपुर, परौली, मुबारकपुर, चमरपुरा, मोहम्मदपुर मई, भटानी, बकारपुर, हरनाथपुर नौली, सिंगथरा, पलई, खुर्रमपुर भमोरी, कुर्वी, रहरिया, धनौली, रूदेना घनघोली, विरामपुर, कंजुआ, ब्यौली, नगर झूना, पचतौर, काटरा रसूला, बरनीघाट, करकटपुर।

दातागंज तहसील के प्रभावित गांव

मेरी वजरमैरी, कनौर, तिगलापुर, मनिकापुर शिकारपुर, महरोली, सिमरिया, सरसई पिपरिया, कैलहाई, सकतपुर बेला, डोलापुर, आजमाबाद, छचऊ, नौगवां, इस्माइलपुर, बिरामपुर, डहरपुर कलां, बिहारीपुर, घाटमपुर, अमोड़ी, बिरिया डांडा, इखलासपुर, पापड़ हमजापुर, दुधारी, प्रसिद्धपुर, परा, हासिमपुर, अंधरऊ, शाहजहांपुर, गौटिया रामनरायन, कासपुर, बख्तपुर, केशौपुर कलां, पसिया नगला, अफजपुर कलां, सिसईया किशन, दियोरई, सपरेड़ा, आजमपुर बिसौरिया, बिहारीपुर अजब, दियोहारी, भेड़ा रायपुरा, नौनी टिकन्ना पुख्ता, सुंदरपुर, घामीपट्टी, कटकोरा, दभरा, हुदयपुर, नगरिया खनू, शेखपुर, नवादा बदन, कुंदा, बरी प्रसिद्धपुर, पट्टी विजा पुख्ता, पट्टी विजा खाम।