वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना उझानी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय प्रभारी निरीक्षक थाना उझानी विनोद कुमार मौजूद रहे । दिवसाधिकारी वरिष्ठ उ0नि0 रामौतार सिंह थाना कार्यालय पर उपस्थित पाये गये । कार्यलेख/जी0डी0 हेड मोहर्रिर का0 507 चन्द्रपाल सिंह तथा सीसीटीएनएस का कार्य कं0ऑ0 केदार सिंह द्वारा किया जा रहा था । पहरे पर तैनात हो0गा0 635 राम सिंह सतर्क पाये गये । तदुपरांत संतरी पहरे को राइफल पकड़ने का सही तरीका बताया गया तथा राइफल की मैगजींन को चैक किया गया आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । थाने के मालखाना का निरीक्षण कर शस्त्रों के उचित रख-रखाव व मालों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को दिशा-निर्देश दिये गये ।
थाने के त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर आदि का निरीक्षण करते हुए रिकार्ड पूर्ण रखने एवं आई0जी0आर0एस0 सम्बन्धी प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध निस्तारण किये जाने हेतु कडे निर्देश दिये गये । थाने पर लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी की गयी तथा नकबजनी, चोरी, लूट, डकैती, हत्या एवं महिला सम्बन्धी अपराध की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा लम्बे समय से वांछित व पुरुस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा थाना उझानी का आकस्मिक निरीक्षण करने के पश्चात कस्बा उझानी के ग्राम जिरौली का भ्रमण किया गया तथा भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्या के बारे में पूछा गया व खेतों में पराली न जलाने के लिए उनकों सलाह दी गयी ,पराली न जलाने के लाभ को भी बताया गया । तथा महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गयी व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ।