दिनांक 06.07.2019 को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना बिल्सी व थाना मुजरिया का औचक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान दोनों थानों के थानाध्यक्ष थाने पर मौजूद रहे । थाना बिल्सी पर दिवसाधिकारी उ0नि0 सतवीर सिंह, कार्यलेख/जी0डी0 सीसी 279 गंगा सिंह, म0हेल्प डेस्क पर म0का0 सरिता तथा सीसीटीएनएस कार्य कां0 400 उपेन्द्र सिंह द्वारा किया जा रहा था एवं पहरे पर पीआरडी 115 नेत्रपाल सतर्क पाये गये । सर्वप्रथम जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा समाधान दिवस में आए प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण व पुलिसकर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया गया तथा प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना मुजरिया पर दिवसाधिकारी उ0नि0 पृथ्वीराज सिंह, कार्यलेख/जी0डी0 एचएम मोहब्बत अली, म0हेल्प डेस्क पर म0का0 अंजू रावत तथा सीसीटीएनएस कार्य कां0 878 विष्णु कुमार द्वारा किया जा रहा था एवं पहरे पर कांस्टेबल 1414 हरेंद्र कुमार सतर्क पाये गये । दोनों थानों की जीडी राइट टाइम एवं हवालात खाली व साफ पाई गयी । थाना परिसरों का भ्रमण कर परिसरों में खड़े लम्बित माल मुकदमाती वाहनों को तरतीब से खड़ा करने एवं शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । भोजनालय व बैरकों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु कहा गया ।
थाना कार्यालयों के अभिलेखों में अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा थाने पर बीट बुक हेतु एक रजिस्टर तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया । 15 जुलाई तक थानों पर सभी आरक्षियों को बीट बुक में विवरण अंकित किये जाने हेतु आदेशित किया गया । थाना प्रभारी को थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव के एस-10 एवं डिजिटल वॉलिण्टियर में सम्मिलित व्यक्तियों से प्रतिदिन वाद-संवाद करने हेतु निर्देशित किया गया । दोनों थानों में त्यौहार रजिस्टर में ईद के विवरण का निरीक्षण किया गया जो पूर्ण पाया गया । दोनों थानों के हेड मोहर्रिर को निर्देशित किया गया कि थानों के प्रत्येक रजिस्टर का रखरखाव उच्च कोटि का होना चाहिये एवं रजिस्टर पूर्ण होने चाहिये । यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पायी गयी तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी । तत्पश्चात महोदय द्वारा थानों पर चल रही लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में जानकारी की गयी ।
नकबजनी, चोरी, लूट, डकैती, हत्या एवं महिला सम्बन्धी अपराध की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा लम्बे समय से वांछित व पुरुस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये । थानों पर मौजूद पुलिस बल को क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए नियमित रूप से गश्त करने एवं आम जनता से अच्छा व्यवहार करते हुए प्रत्येक तहरीर अथवा सूचना पर तत्काल उचित कार्यवाही किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया ।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना समाधान दिवस पर थाना बिल्सी एवं थाना मुजिरया जनपद बदायूँ में तथा जनपद के अन्य अधिकारियों द्वारा अन्य थानों पर जनता से संवाद कर जन समस्यायें सुनी गयी । जिनमें से कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा अन्य विभागों से संबन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।