विभिन्न थानाक्षेत्रों से 04 वारण्टी व शांतिभंग में एक व्यक्ति गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 24-12-19 को थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा 04 वारण्टी अभि0गण 01. मुनीश पुत्र नरसिंह, 02. ओमपाल पुत्र मोरध्वज, 03. नरसिंह पुत्र मोरध्वज निवासीगण ग्राम अफजलपुर बुधौती थाना जरीफनगर जनपद बदायूं सम्बन्धित वाद सं0 2726/19 धारा 394 भादवि तथा 04. रोहताश पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम अफजलपुर बुधौती थाना जरीफनगर जनपद बदायूं सम्बन्धित वाद सं0 2725/19 धारा 394 भादवि को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभि0गण को सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत थाना फैजगंज बैहटा पुलिस द्वारा राजकुमार पुत्र हरद्वारी लाल कश्यप निवासी वार्ड नंबर 10 कस्बा मुंडिया धुरेकी थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।