वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण मे अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 26.11.19 को समय 11.30 बजे लोटनपुरा तिराहा पर बैंक चैकिंग व पैट्रोलिंग के दौरान एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर रैकी करते हुए लूट की घटना कारित करने आये 02 अभियुक्तगण जिनमें से एक शातिर अभियुक्त 15000 रु का इनामिया हिस्ट्रीशीटर भीष्मपाल उर्फ सन्दीप पुत्र पुत्तु सिंह चौहान नि0 ग्राम महमन्ता थाना जैथरा जनपद एटा तथा 02. विमलेश पुत्र रतिराम निवासी ग्राम फगनौर थाना जैथरा जनपद एटा को दो नाजायज तमंचे एवं दो मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त भीष्मपाल उर्फ सन्दीप उपरोक्त के विरूद्ध थाना जैथरा जनपद एटा , थाना कायमगंज जनपद फर्रूखाबाद, थाना कोतवाली शहर जनपद एटा व अन्य थानों में आपराधिक मुकदमें पंजीकृत है । अभियुक्त भीष्मपाल उपरोक्त पर थाना कोतवाली शहर जनपद एटा के मु0अ0सं0 1266/18 धारा 392/411 भादवि में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा भीष्मपाल उपरोक्त की गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित है ।
अभियुक्त के कब्जे से बरामद मो0सा0 अपाचे पर फर्जी नम्बर यूपी 87 एल 0817 अंकित था व जांच से असली रजिस्ट्रेशन नं0 यूपी 87 एल 6890 होना ज्ञात हुआ । पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त मो0सा0 को जनपद कासगंज से चोरी करना बताया गया । जिसके सम्बन्ध में अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 445/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 446/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 447/19 धारा 420,411 भादवि पंजीकृत किया गया ।
अपराध कारित करने का तरीका-
बैंक / कामर्शियल प्रतिष्ठानों के आसपास रैकी कर चोरी की मो0सा0 पर फर्जी नं0 अंकित कर नाजायज असलाह/कारतूस से लैस होकर लूट की घटना कारित करना ।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण –
- भीष्मपाल उर्फ सन्दीप पुत्र पुत्तु सिंह चौहान नि0 ग्राम महमन्ता थाना जैथरा जनपद एटा
- विमलेश पुत्र रतिराम नि0 ग्राम फगनौर थाना जैथरा जिला एटा
विवरण बरामदगी –
- 02 तमंचे देशी 315 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस
- 01 मोबाइल नोकिया कीपैड
- 01 मोबाइल सैमसंग कीपैड
- चोरी की मो0सा0 नं0 UP 87 L 0817 अपाचे RTR 160 जिसका वास्तविक नं0 UP 87 L 6890 है ।
- मो0सा0 नं0 DL 13 SJ 5191 हीरो होन्डा सीडी डीलक्स व कुल 630 रुपये
आपराधिक इतिहास अभियुक्त भीष्मपाल उर्फ संदीप-
- मु0अ0सं0 1266/18 धारा 392,411 भादवि थाना कोतवाली शहर जनपद एटा
- मु0अ0सं0 236/16 धारा 3 गुण्डा अधिनियम
- मु0अ0सं0 87/16 धारा 307/323/452/504/506 भादवि
- मु0अ0सं0 88/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
- मु0अ0सं0 195/17 धारा 41/102 सीआरपीसी व 420,411,413,414 भादवि
- मु0अ0सं0 447/19 धारा 420/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद बदायूं
- मु0अ0सं0 445/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद बदायूं
आपराधिक इतिहास अभियुक्त विमलेश-
- मु0अ0सं0 446 /19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद बदायूं
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण—
1.प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह, 02. उ0नि0 राजेश कुमार, 03. उ0नि0 राजीव सिंह राठी, 04. उ0नि0 अमित कुमार, 05. का0 1287 सुमित कुमार तथा 06. का0 1285 आजाद कुमार