लेखपालों की हड़ताल समाप्त होते ही समस्या समाधान दिवस में पहुंचने लगे फरियादी

राहुल मिश्र, बघौली

बघौली थाना परिसर में शनिवार को समस्या समाधान दिवस पर किसी उच्चाधिकारी के न पहुंचने से समस्या समाधान दिवस थाना प्रभारी फूल चन्द सरोज के नेतृत्व में संपन्न हुआ । इस मौके पर थाना प्रभारी ने बताया कि लेखपालों द्वारा हड़ताल समाप्त कर देने और काम पर वापस आ जाने से क्षेत्र की जनता को भूमि संबंधित होने वाली समस्याओं से काफी राहत मिली है ।

ज्ञात हो कि जिले सहित प्रदेश के लेखपाल अपनी मांगों को लेकर काफी दिनों से हड़ताल पर थे, जिससे जनता को भूमि संबंधी काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा था । लेकिन लेखपालों द्वारा हड़ताल समाप्त कर देने के बाद जनता ने काफी राहत की सांस ली है । समस्या समाधान दिवस में कानूनगो राकेश कुमार सिंह व सभी क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे । थाना परिसर में आज कई शिकायतें आयी, जिसमें एक शिकायत का थाना प्रभारी व क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया ।