प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए एबीवीपी का जत्था हुआ रवाना

दीपक कुमार श्रीवास्तव-

कछौना (हरदोई)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालामऊ नगर इकाई के कार्यकर्ताओं का जत्था अयोध्या में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को बस से रवाना हुआ। इस अधिवेशन में प्रदेश के कई जिलों से हजारों कार्यकर्ता व शिक्षाविद् भाग लेंगे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ते हुए शिक्षा व्यवस्था पर मंथन करते हैं। इसी क्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में 4 से 6 जनवरी को आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने हेतु बालामऊ नगर इकाई के कार्यकर्ताओं का जत्था शुक्रवार की शाम बस से रवाना हुआ। अयोध्या रवाना होने से पूर्व सभी कार्यकर्ता भारत माता की जय के जयकारों का उदघोष लगाते दिखे। जिन्हें भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने मंगलमय यात्रा की शुभकामना के साथ रवाना किया।
नगर मंत्री सुंदर मिश्रा ने बताया कि अयोध्या के केटी पब्लिक स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में पूरे प्रांत के 15 जिलों से हजारों कार्यकर्ता व छात्र-छात्राओ के साथ जाने-माने शिक्षाविद और कई बुद्धिजीवी भाग लेने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। अधिवेशन में विभिन्न सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राष्ट्रीय विषयों जैसे सुरक्षा,रोजगार आदि पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आने वाली समस्याओं, चुनौतियों पर विचार करते हुए अलग-अलग प्रस्ताव बनाकर दिशा और दशा तय की जाएगी। अधिवेशन में भागीदारी करने के लिए जाने वाले कार्यकर्ताओं में मुख्य रुप से नगर मंत्री सुंदर मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शुभम शुक्ला ‘भगत’, जिला एसएफडी प्रमुख सूरज पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित सोमवंशी, तहसील सह संयोजक मणि सिंह, तहसील मीडिया प्रभारी धीरज गुप्ता, नगर सहमंत्री श्यामजी मिश्रा, मोहित अवस्थी, अंकित शुक्ला, अजय बाजपेयी, प्रशांत तिवारी, अंकित यादव, विशाल यादव, वीरेंद्र मौर्य , अनुज मौर्य, जयनारायण मौर्य, मानस शुक्ला, शिवा सिंह, शिवम द्विवेदी आदि कार्यकर्ता रहे।