अमन गुप्ता-
बदायूं/बिल्सी:- बदायूं जिले के बिल्सी तहसील के ग्राम तराऊ नगरा में बिजली न आने से किसानों की फ़सलें बर्बाद हो रही हैं । इसलिए आज ग्राम के सभी किसानों ने आकर बिजली कार्यालय में हंगामा कर दिया ।
किसानों का कहना हैं कि 6 दिनों से गांव में बिजली नहीं आ रही हैं और उनकी फसल बर्बाद हो रही हैं । इसलिए आज वो अपनी समस्या को लेकर बिजली कार्यालय पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिया । मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर श्री अमर पाल सिंह ने किसानों की समस्या को सुनकर तुरंत बिजली विभाग के जेई साहब से बात करके जल्दी से जल्दी समस्या का समाधान करने के लिए कहा । किसानों को उनकी समस्या का जल्दी से जल्दी समाधान का आश्वासन दिया ।