बिजली विभाग का बुरा हाल : जनता त्रस्त, अधिकारी मस्त

इंडियन वॉइस 24 से अनीश सिंह की खास रिपोर्ट

  • चठिया पॉवरहाउस से सम्बद्ध दो ग्रामीण क्षेत्रों में बनी हुई है बिजली की जटिल समस्या ।
  • प्रशासन नहीं दे रहा कोई ध्यान ।

जलालपुर गांव में बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है ।जिसकी सूचना देने पर कोई भी कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहा है । जर्जर लाइन के होते आए दिन नुकसान होता रहता है । 16 kVA के ट्रांसफार्मर पर 35-40 कनेक्शन हैं । हर बार की तरह इस बार फिर ट्रांसफार्मर ध्वस्त हो गया है । लगभग 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है; जिससे परेशान ग्रामीण पॉवर-हाउस जाकर सूचना देने गए; परन्तु JE साहब नहीं मिले और ना ही वह फोन पर बात कर रहे हैं ।

इतना ही नहीं ग्रामीणों का कहना कि जिस अधिकारी के पास जाओ वह मिलता ही नहीं है। इसके साथ-साथ झबरीपुरवा के लोग भी मौजूद रहे जो अपनी ट्रांसफार्मर से संबंधित समस्या को लेकर पॉवरहाउस पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 1 महीने से बिजली सप्लाई बाधित है तथा सुनवाई भी नहीं नहीं हो रही है।

अधिकारी की लचर कार्यप्रणाली के कारण उपभोक्ता कार्यालयों के चक्कर लगाने को विवश हैं। ग्रामीणों में काफी आक्रोश है । जल्द से जल्द सुधार ना होने पर उपभोक्ता धरना-प्रदर्शन भी कर सकते हैं ।