कौशांबी जिले के कनवार बार्डर पर कोरोना महाआपदा मे राहतकार्य के क्रम मे 45 डिग्री सेंटीग्रेट की चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों के बीच जिले के बार्डर से गुजर रहे प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए भाजपा के कार्यकर्ता समर्पित भाव से सेवा मे लगे हुए हैं।
भाजपा संगठन की ओर से कनवार बार्डर पर भोजन पैकेट वितरण के लिए प्रभारी बनाए गए अझुवा नगर पंचायत के नामित सभासद सौरभ केसरवानी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष कौशांबी श्रीमती अनीता त्रिपाठी एवं सिराथू विधायक श्री शीतला प्रसाद पटेल जी के निर्देश पर भाजपा संगठन द्वारा कम्युनिटी किचेन के माध्यम से प्रतिदिन मोदी राहत किट के रूप मे उनकी उपस्थिति में जिले की सीमा से गुजरने वाले प्रवासी श्रमिकों को तीन सौ पैकेट भोजन का वितरण कराया जा रहा है। इसी के साथ-साथ उनके द्वारा स्वयं प्रतिदिन पांच सौ पाउच पानी व नगर पंचायत अझुवा की ओर से पेयजल टैंकर, शामियाना, प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है।
आज इस सेवा कार्य का बारहवां दिन है जिसमे संतोष कुमार विश्वकर्मा, तूफान सिंह, पिंटू गुप्ता, मोनू पाल व अमरेन्द्र त्रिपाठी आदि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता सेवाभाव के साथ इस पुनीत कार्य मे उपस्थित रहकर लगातार सहयोग दे रहे हैं।
—मसुरियादीन मौर्य मो. 9621680231