कौशांबी : यूपी के जनपद कौशाम्बी मंझनपुर थाना क्षेत्र के गांव हिसामपुर बहरे मऊ के रहने वाले राहुल कुमार , अनिल कुमार, अनुज कुमार, ईश्वर चंद रामचंद्र, ओम प्रकाश , कामता प्रसाद व दयाराम का कहना है कि हम लोग प्रवासी मजदूर हैं और covid-19 के चलते शासन के द्वारा दिए गए निर्देश पर अपने अपने गांव आना पड़ा। प्रवासी मजदूरों को सरकार द्वारा राशन वितरण के लिए इंतजाम किया गया था। उसका लाभ लेखपाल महोदय नहीं देना चाहते हैं।
उपरोक्त लोगों का कहना है कि जब वह लेखपाल के पास राशन हेतु जाते हैं तो वह कहता है कि हमारे पास समय नहीं है। कल आना आज कल के चलते सभी प्रवासी मजदूर काफी परेशान है। कौशांबी जिला अधिकारी महोदय को एक ज्ञापन देकर शिकायत की है और उपरोक्त लेखपाल के विरुद्ध राशन दिलाए जाने एवं राशन में की गई देरी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रवासी मजदूरों का कहना है कि लेखपाल महोदय के पास हम प्रवासी के लिए समय नहीं है।