मिशन आत्मसंतुष्टि ने कैंसर पीड़ित की बेटी की शादी में मांगी मदद

रामू बाजपेयी :

हरदोई- मिशन आत्मसंतुष्टि के संचालक राजवर्धन सिंह ‘राजू’ ने जनपद के पाली कस्बे के मूल निवासी कैंसर पीड़ित उमेश अग्निहोत्री की बेटी की शादी में मदद की अपील की है।

उन्होंने कहा कि उमेश काफी गरीब हैं और कल 19 जून को उनकी बिटिया की शादी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं व हमेशा ऐसे कार्यों में आगे रहने वाले समाजसेवियों से गुज़ारिश की है कि आशीर्वाद के साथ साथ इस पुनीत कार्य में थोड़ा-थोड़ा सहयोग भी अवश्य दें।