जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने बताया है प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों से निःशुल्क मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, पी०सी०एस०, जे०ई०ई०, नीट, एन०डी०ए०/ सी०डी०एस०, अन्य सैन्य सेवाएं, बैंकिंग, एस०एस०सी० बी०एड० टी०ई०टी० पी०जी०टी० यू०पी०एस०एस०एस०सी० पी०ई०टी इत्यादि हेतु साक्षात ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु जनपद स्तर पर नये सत्र 2023-24 हेतु आवेदन स्वीकृत किये जाते है। जे०ई०ई०, नीट हेतु कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान के छात्र-छात्राएँ पात्र होगें। उन्होंने बताया है कि सिविल सेवा, पी०सी०एस० की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र अर्ह होंगे तथा एन०डी०ए०/सी०डी०एस० अन्य सैन्य सेवाएं बैंकिंग, एस०एस०सी० बी०एड०, टी०ई०टी०, पी०जी०टी० यू०पी०एस०एस०एस०सी० पी०ई०टी आदि परीक्षाओं की शैक्षिक अर्हताएं भी सम्बंधित प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप होगी। चयन प्रक्रिया प्रत्येक वर्ष निर्धारित तिथि के अनुसार संबन्धित कोर्स हेतु अभ्यर्थी को आवश्यकतानुसार एक पात्रता परीक्षा अथवा चयन प्रक्रिया निर्धारित की जायेगी। छात्रों का चयन परीक्षा, मेरिट अथवा साक्षात्कार द्वारा किया जायेगा और साक्षात्कार हेतु प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया जायेगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं के आवेदन 01 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2022 तक प्राप्त एवं जमा किये जायेंगे तथा विकास भवन, कमरा नं-08 से आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा किये जा सकते हैं।