शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ बघौली
बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा बर्रा घूमन निवासी गुडिया सिंह पत्नी संजय सिंह उम्र 45 वर्ष 1/6/2020 को अपने घर से सण्डीला दवा लेने जा रही थी, तभी कछौना के आगे ढाबा के पड़ोस में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । टक्कर लगने से घायल महिला को सीएससी कछौना ले जाया गया । जहां पर हालत नाजुक देख कर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया । वहां पर डॉक्टरों ने 17 दिन तक इलाज किया लेकिन कोई सुधार ना होने के कारण उन्होंने हरदोई को रिफर कर दिया । कल शाम 5:00 बजे महिला की मौत हो गई । महिला के दो बेटी व एक बेटा काजल उम्र 13, कोमल उम्र 11, आर्यन उम्र 8 है । परिवार में शोक की लहर दौड़ गई । । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।