अमेठी : इन्हौना चौकी क्षेत्र के पूरे भट्टा हाइवे के पास के पास उत्तर प्रदेश परिवहन की तेज रफ्तार बस ने एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में इलाज के लिए भेज दिया जहां उनका उपचार किया जा रहा। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेण्टर किया रेफर कर दिया गया है।
यात्रियों ने बताया कि ट्रक मुड़ रहा था लेकिन ड्राइवर ने सही समय पर ब्रेक नहीं मारी जिसके चलते इतनी बड़ी घटना हो गई। ड्राइवर पर ये भी आरोप लगा कि “नया ड्राइवर था इसलिए नहीं संभाल पाया।”
अमेठी से ब्यूरो प्रमुख मनोज शुक्ला की रिपोर्ट