पाली- थाना क्षेत्र के रुपापुर भरखनी रोड़ पर भैंसीनगला के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाजार जा रही एक महिला को मारी जोरदार टक्कर जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा ।
मिली जानकारी के रुपापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रुपापुर से ब्लाक मुख्यालय को जाने बाले रोड पर रुपापुर की बाजार जा रही 65 वर्षीय रामविटोला निवासी भैसी नगला को किसी तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया सड़क दुर्घटना की सूचना पर रुपापुर चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह अपने हमराही अमित, और सुनील के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा ।