बदायूँ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी के द्वारा आज उनका जन्मदिन ना मनाने की अपील के मद्देनज़र बिना किसी तामझाम कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग़रीबों में फल आदि वितरित किये ।

कोविड-19 की त्रासदी एवं सोशल डिस्टेंसिंग को मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश NSUI अध्यक्ष रोहित राणा के निर्देशानुसार nsui जिलाध्यक्ष जाहिद गाज़ी ने गरीबों को फल वितरित करते हुए कहा कि राहुल गाँधी ने covid19 और भारत-चीन सीमा पर जवानों की शहादत देखते इस बार अपना जन्मदिन नही मनाएंगे । लेकिन इस मौके पर गरीबों की मदद करने के साथ ही nsui पूरे भारत मे ब्लड डोनेट कर रही है । राहुल गाँधी गरीबों और किसानों की हमेशा मदद करते रहे हैं और करते रहेंगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता की भूखी कभी नहीं रही ये सब जानते है । इस मौके पर अनीस गाज़ी, रेहान, आशू पाल, कुर्बान, रोहित, सौरभ कुर्मी आदि लोग मौजूद रहे ।