● समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने दिया हर सम्भव मदद का आश्वासन ।
कौशाम्बी : बालिका से दुराचार के मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद गांव को छावनी में तब्दील किया गया है। गांव में एक पीआरवी 1205 वैन और एक इंस्पेक्टर को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह पहले गांव के दो युवकों ने खेत की ओर गई एक दलित युवती के साथ दुराचार किया था। मामले में पीड़िता कें पक्ष में कार्यवाई न कर आरोपितों को बचाने का आरोप लगा था। इस पर एसपी ने कार्यवाई करते हुये थानेदार वी के सिंह व मकदूमपुर चौकी इंचार्ज अशोक सिंह को सस्पेंड करते हुए पीड़िता की सुरक्षा के लिए गांव में सुरक्षा बल तैनात किया है। शुक्रवार को गांव में एक पीआरवी वैन 1205 व एक उपनिरीक्षक की तैनाती हुई है ।
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनो से मुलाकात किया। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल के आदेश पर पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने पीड़िता और उसके परिजनों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राम करन निर्मल ने पीड़िता के परिजनों से फोन कर स्थित का हाल जाना और हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रमुख रूप से चायल पूर्व प्रत्याशी चन्द्रबली सिंह पटेल,पूर्व जिला महासचिव अनवार अहमद खान, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, विधानसभा अध्यछ वीर सिंह, उधौ श्याम, अजित कुमार, सचिन यादव, सत्यवेंद्र यादव आजाद, भैया लाल, वेद पाल,अभिषेक यादव, हीरालाल। सरोज, शिवपूजन आदि लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ आईवी24 न्यूज़ कौशाम्बी मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट