अनीश सिंह :
एसडीएम शाहाबाद अतुल श्रीवास्तव ने पिहानी नगर पालिका पहुँच कर नगर में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के मद्देनजर पालिका अधिकारी व पुलिस के साथ बैठक कर चर्चा की और क्षेत्र में 20 जुलाई से 29 जुलाई तक लॉक डाउन लगाने पर सहमति बनी।
कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला व अधिशासी अधिकारी अहिबरन लाल ने जानकारी देते हुए बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में बताया कि दिनांक 20 जुलाई से 29 जुलाई तक कस्बे में पूर्ण लाकडाउन रहेगा। इस बीच सब्जी, फल दूध व किराना की दुकानें सुबह 8 से 2 बजे तक खुलेंगी और मेडिकल की दुकानें सुबह 8 से 7 बजे तक।
कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने कहा कि बेवजह घर से न निकले, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पिहानी की स्थिति को देखते हुए कस्बे को लॉक डाउन किया गया है । यदि कोई नियमों का उल्लंघन करेगा तो उस के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।