रामू बाजपेयी :
पाली (हरदोई)- सोमवार भारतीय जनता पार्टी पाली मण्डल की मण्डल बैठक कार्यालय पर सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाउपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी संदीप सिंह मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल प्रभारी ने आगामी कार्यक्रमो की चर्चा करते हुए बताया कि 24 जुलाई से 14 अगस्त तक बूथ समिति का स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। जो 4 चरणों मे होगा जिसमें पहला चरण बूथ स्तर, दूसरा सेक्टर स्तर, तीसरा मण्डल स्तर, चौथा जिला स्तर, अंतिम क्षेत्र स्तर पर किया जाएगा। समस्त कार्य शासनादेश के अनुसार कोरोना के बचाव के साथ करें।
मण्डल अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर बैठक आगामी 22, 23 जुलाई को सेक्टर पर सम्पन्न होंगी जिसकी जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों को दी गयी है उसी के अनुसार सोसल डिस्टनसिंग के साथ सेक्टर की बैठक सम्पन्न हो और पार्टी कार्य को गति दें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाउपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, रामू बाजपेई, मुकेश, श्रीपाल, अंकित, राहुल, रामप्रकाश, रंजन, कृष्णपाल, रामू कुशवाहा, प्रभात सिंह, राजवीर, चेतराम आदि लोग मौजूद रहे।