भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपार लोकप्रियता और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कारगर संगठनात्मक कौशल को दिया है। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने विजय का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया।
ये विजय जो है देश की जनता की विजय है। भारतीय जनता पार्टी के काम करने वाले 11 करोड़ कार्यकताओं के परिश्रम की विजय है। ये विजय है भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार जिन नीतियों के आधार पर काम किया। सबका साथ सबका विकास की नीति की विजय है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में एन डी ए गठबंधन में फिर विश्वास जताने के लिए देशवासियों का आभार व्यक्त किया है।