बरसाती पण्डा बने कॉन्ग्रेस के जिला महासचिव

मसुरियादीन मौर्य :

कौशाम्बी- कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू द्वारा कौशाम्बी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार विद्यार्थी सहित २० लोग शामिल है।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित नयी कार्यकारिणी में कड़ाधाम निवासी बरसाती लाल पण्डा को दूसरी बार पार्टी का जिला महासचिव बनाया गया है। बरसाती लाल पण्डा को कांग्रेस पार्टी का जिला महासचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। गुरुवार को पण्डा समाज की ओर से पण्डा समाज के अध्यक्ष शारदा प्रसाद उर्फ भुक्कड़ पण्डा की अगुवाई में नवनियुक्त महासचिव का जोरदार स्वागत किया गया साथ ही फूलमाला पहनाकर बधाई दी गयी।इस दौरान कलक्टर पण्डा, तीरथ पण्डा, सुन्नीलाल, सोनू, रसगुल्ला, विवेक, अजय सहित तमाम पण्डा समाज के लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार देवीगंज बाज़ार में पार्टी कार्यकर्ता उमानाथ पाल, शिक्षक एवं समाजसेवी रमेश सोनकर, जय माँ शीतला जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष रामायणी पण्डा, जावेद अहमद की अगुवाई में जिला महासचिव बनाए जाने पर जोरदार स्वागत करते हुए मिठाई बांट कर खुशी का इज़हार किया गया।

इस मौके पर जिला महासचिव बरसाती लाल पण्डा ने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे साथ ही किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता व शुभचिंतकों के दुःख-सुख में वह हमेशा साथ रहेंगे। इस दौरान इसरार अहमद, मुजीब अहमद, मुस्लिम, आकाश पाल, राहुल साहू, रोहित आदि लोग मौजूद रहे।