बंजर जमीन पर अवैध कब्जे से रोकने पर लेखपाल को मिली जान से मारने की धमकी

मसुरियादीन मौर्य :

कौशाम्बी- जनता दर्शन की सुनवाई करने गए लेखपाल को गाली गलौच व जान से मारने की मिली धमकी पीड़ित लेखपाल ने उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई एसडीएम सिराथू के निर्देश पर कड़ाधाम पुलिस ने दबंग के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई है ।

स्व. सरदार के पुत्र सुरेश प्रसाद सिराथू तहसील क्षेत्र के स्वातखत उर्फ कड़ा में लेखपाल के पद पर तैनात हैं लेखपाल सुरेश प्रसाद गुरुवार की दोपहर सुल्तानपुर ख्वाजा कड़क में जनता दर्शन में अनुसुइया देवी की प्रार्थनापत्र की जांच के लिए गए थे तभी गांव का एक दबंग व्यक्ति आया और लेखपाल से कहा कि बंजर की भूमि पर मिट्टी डालने से क्यो रोक रहे हो इस पर लेखपाल ने कहा कि ग्रामसभा की जमीन पर मिट्टी डालना गलत है तो दंबग ने लेखपाल को जाति सूचक शब्दो का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौच करने लगा व जान से मारने की धमकी दी । पीड़ित लेखपाल तहसील आये और उपजिलाधिकारी सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव व तहसीलदार सिराथू ने दबंग पर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई । उपजिलाधिकारी सिराथू ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कड़ाधाम पुलिस को दबंग पर कार्यवाही का निर्देश दिये कड़ाधाम पुलिस ने पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।