दिलावरपुर का ट्रांसफार्मर दो हफ्ते से खराब, विभाग कुम्भकर्णी नींद में

कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिला के सिराथू तहसील के अंतर्गत दारानगर विद्युत उपकेंद्र के दिलावरपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर दो हफ्ते से खराब है। गांव के लोगों ने जिम्मेदारों से ट्रांसफार्मर ठीक कराये जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराया।

दारानगर विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत दिलावरपुर गांव में लगा 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से लगभग चार दर्जन कनेक्शन धारक हैं। ट्रांसफार्मर लगभग दो हफ्ते से खराब हो गया है जिससे ग्रामीण भीषण गर्मी में अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं । साथ ही पेयजल की भी किल्लत है । दिलावरपुर गांव के तनवीर अहमद , खुर्शीद आलम , मुजाहिद हुसैन , रियाज अहमद , आरिफ , रईस अहमद , किशुन , लखन आदि ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से ट्रांसफार्मर ठीक कराये जाने की मांग की है ।

जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट