बारिश से कच्चा मकान गिरा, बच्ची गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

सिराथू कौशाम्बी : जनपद में इन दिनों बारिश होने से कच्चे मकान में रहने वाले लोगों का आएदिन आशियाना छिनता जा रहा है। लेकिन ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी की कमीशन खोरी के चलते पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलता दिख रहा है।

सिराथू तहसील क्षेत्र के टाण्डा निवासी नरेश पुत्र सहदेव, विमला देवी व चार बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। आज शाम पांच बजे घर में पत्नी भोजन बना रही थी। अचानक बरसात से दीवाल सहित छत ढह गयी। परिवार के सभी सदस्य दब गए। पड़ोसियों और गांव के लोगों की मदद से आनन फानन मलबे में दबे लोगों को निकाला गया । मलबे में दबे पुत्र और बड़ी पुत्री घायल हो गए। बड़ी पुत्री प्रीती उम्र 11 वर्ष देर तक दबी रहने से गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।

—मसुरिया दीन मौर्य