कौशांबी : जिला पंचायत अध्यक्ष अवध रानी का सुपुत्र सरकारी धन को हवा में उड़ा रहा है । इस बात को लेकर जिला पंचायत सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है । सदस्य कभी भी जिला पंचायत की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर कार्रवाई कर सकते हैं ।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुपुत्र ने स्वतंत्रता दिवस पर एक दर्जन पत्रकारों को सीलिंग फैन बांटकर अपने लिए मुसीबत मोल ले ली । पत्रकारों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से प्रतिनिधि का विरोध किया तो सदस्यों ने भी अविश्वास प्रस्ताव करने का बीड़ा उठा लिया । जिला पंचायत अध्यक्ष अवध रानी के बेटे जितेन्द्र कुमार ने जिस तरह से सरकारी धन को हवा में उड़ा दिया। उसके लिए गले की फांस बन सकतीं है । सदस्यों ने सांसद से प्रतिनिधि के कार्यों की शिकायत किया । जिस पर कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने भी रोष व्यक्त किया है।
—-मसुरिया दीन मौर्य