एलडीए की एक साल की कारगुजारियां

लखनऊ


 

  • एलडीए ने एक साल में 402 अवैध निर्माण गिराने के आदेश दिए,
  • गिराया केवल एक को,
  • 28 प्रकरणों में हो चुके निर्माण को यथावत रखते हुए निस्तारित कर दिए गए मामले,
  • सूचना का अधिकार अधिनियम कमे तहत मांगी गई जानकारी में अवैध निर्माण के खिलाफ एलडीए की कागजी कारगुजारियों  सच सामने आया है,
  • एलडीए में मंगलवार और शुक्रवार को दोनों विहित प्राधिकारी अवैध निर्माण के खिलाफ आदेश करते हैं ।
  • तीन तथ्यों पर आरटीआइ आवेदन किया गया था कि—
  •  एलडीए ने एक अप्रैल 2017 से 31 मई 2018 तक कितने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का आदेश गोमती क्षेत्र में दिया गया,
  • कितने अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए,
  • कितने मामलों में प्रकरणों को निस्तारित कर दिया गया।
  • इन तीनों सवालों के जवाब में विहित प्राधिकारी और संयुक्त सचिव डॉ. महेंद्र कुमार मिश्र और नजूल अधिकारी विश्वभूषण मिश्र की ओर से सूचना दी गई ।