बिल्सी:- नगर के कछला रोड स्थित रंजना हॉस्पिटल के सामने एक साल पहले बना नाला ढह गया, जिसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए उसी से वसूली की बात की है! उन्होंने कहा कि अवर अभियंता विनय कुमार से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक माह का वेतन रोक दिया गया है और निर्माण लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है! राज मिस्त्री मोनू ने बताया कि इस नाले के निर्माण में 1-12 का मसाला प्रयोग किया गया था!