उपभोक्ताओं का चना कोटेदारों ने हजम कर दिया, योगी जी! संज्ञान लीजिए

Corruption Feature IV24

सिराथू, कौशांबी : सिराथू विकास खंड के निंदूरा गांव का राशन कोटेदार शासन द्वारा मिल रहे चना को हजम कर रहा है। ग्रामीणों को झांसा देकर उन्हें अंगूठा लगवाने के बाद एक किलो चना प्रति कार्ड नहीं दे रहा है। कोटेदार की कार्यशैली का विरोध किया । तो कोटेदार ने ग्रामीणों को अपमानित करके भगा दिया।

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के समय गरीबों को मुफ्त में सरकार प्रति यूनिट पाँच किलो चावल व प्रति राशनकार्ड पर एक किलो चना दे रही है। लेकिन निन्दूरा गांव का राशन कोटेदार उपभोक्ताओं को 5 किलो प्रति कार्ड चावल देने के बाद चना नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने कोटेदार से प्रति कार्ड एक किलो चना की मांग किया। तो कोटेदार ग्रामीणों को अपशब्द कहकर भगा दे रहा है। कोटेदार की मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश है।