डेढ़ किलो गांजे के साथ शातिर गिरफ्तार, पहुंचा जेल

सिराथू, कौशाम्बी : जनपद कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र में गश्त पर निकली सिराथू पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नशीले गांजे के साथ एक शातिर को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान सेट्ठी पासी उर्फ़ राकेश हौलीपर, सिराथू थाना सैनी के रूप में किया है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम जब चौकी इंचार्ज हेमंत मिश्रा मय हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि एक शातिर संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे खड़ा है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो शातिर देखकर वहां से भागने लगा। पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर शातिर को पकड़ा । जामा तलाशी के दौरान आरोपी अभियुक्त सेट्ठी पासी उर्फ राकेश पासी के पास एक किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।