मंझनपुर-मूरतगंज हाईवे से सटी करोड़ों रुपए की ज़मीन पर भूमाफियाओं की नज़र, कर रहे कब्ज़ा

  • आखिर किसकी शह से हो रहा कब्जा,
  • स्थानीय पुलिस मौन,
  • फरियादी को दबंगों से जान-माल का खतरा

कौशाम्बी : कोतवाली कोखराज क्षेत्र के रसूलपुर काजी गांव मूरतगंज मंझनपुर हाईवे से सटी करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्ज़ा करने की नियति से नींव खोदना शुरू कर दिया। अवैध कब्जे की लिखित तहरीर स्थानीय कोतवाली में फरियादी ने दिया। लेकिन मामले में विपक्षी अवैध कब्जा धारक पुलिस से सांठ गांठ कर निर्माण सामग्री डालना शुरू कर दिया है और फरियादी को परिवार संग खदेड़ने व जान से मारने की धमकी लगातार दे रहे हैं।

पीड़ित मोहम्मद इब्राहिम पुत्र चांदबख्त निवासी रसूलपुर काजी कोतवाली कोखराज ने बताया कि भूमिधरी गाटा संख्या 76 लगभग सोलह बिस्वा जमीन धन्नी मूरतगंज निवासी तनमीर, तौसीफ पुत्रगण अबु मुस्लिम से बीस साल पहले खरीदा था। जिसका वाद माननीय न्यायालय कौशाम्बी में विचाराधीन है।

अवैध कब्जाधारक सकाढ़ा व धन्नी मूरतगंज निवासी जियाउल पुत्र भोंदू , भोंदू पुत्र रोहुल हक , इश्तियाक , मोहम्मद व नजीम आदि गुंडई के बल पर हमारी जमीन पर नींव खोदने का काम शुरू कर दिया है। जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अवैध कब्जा धारकों/ भू माफियाओं से पूरे परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है।