बावन चुंगी पर वसूली करने के आरोपित आरक्षी इंदल यादव तत्काल प्रभाव से निलंबित

Corruption Feature IV24

20.08.20.20 को Twitter के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था जिसमें थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के बावन चुंगी पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही इंदल यादव के द्वारा एक ट्रक वाले से पैसे लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए उक्त आरक्षी इंदल यादव को प्रथमद्रष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । उक्त प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही है, बाद जांच आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।