समर्थकों सहित प्रधान ने महिला और पति को पीटा, पुलिस ने नहीं लिखी FIR

सैनी कोतवाली में पीड़िता ने दिया हमलावर ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायती पत्र, एफआईआर नहीं दर्ज होने पर लगाई कप्तान से गुहार

कौशाम्बी : जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 29 अगस्त की आधी रात को महिला व पति पर प्रधान और उनके समर्थकों ने हमला कर दिया था। घर में घुसकर समर्थकों सहित प्रधान ने महिला और पति को लात घूसा व लाठी डंडों से हमला कर जमीनी विवाद में समझौते का दबाव बनाया है। मामले की सूचना सैनी कोतवाली पुलिस को पीड़ित दंपत्ति ने दी है। लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है।

सैनी थाना के अंतर्गत सिराथू तहसील क्षेत्र में ग्राम सभा चक बख्तियार परसीपुर निवासिनी मीना देवी पत्नी फूल बदन का जमीन को लेकर पुरानी रंजिश काफी दिनों से चल रही थी
मीना देवी के घर के पास से रास्ता निकालने को कह कर समझौते का प्रयास हुआ लेकिन मीना देवी के समझौता नही माना। जिससे बौखलाए प्रधानपति रामनरेश अपने साथियों के साथ बंदूक तमंचा के साथ 29 अगस्त की रात को 9:00 बजे मीना देवी के घर में हमलावर घुस गए और मीना देवी व उसके पति पर हमला कर दिया।

हो-हल्ला सुनकर गांव वाले दौड़े तो प्रधान अपने साथियों के साथ भाग खड़ा हुआ। मीना देवी ने घटना की सूचना 112 नंबर डायल करके दिया। लेकिन पुलिस के जवान नहीं पहुंचे तो दूसरे दिन रविवार को मीना देवी ने प्रार्थना पत्र लिखकर थाना सैनी में दिया। आरोप है कि थाना में तैनात सिपाही ने कहा कि प्रधान को फोन किया हूं। जब प्रधान आ जाएगा तो उससे पूछ कर कर आपकी एफ आई आर लिख दूंगा। यह आश्वासन देकर मीना देवी को घर वापस भेज दिया। श्रीमती मीना देवी पति राम नरेश ग्रामसभा जमीन का शिकायती पत्र तहसील में दिया था। उसके बाद 4 अगस्त को राजस्व टीम मौके पर पहुंच नाप जोक किया। अतिक्रमण रोका और 6 अगस्त को तहसीलदार एसडीएम राजस्व विभाग की पूरी टीम सहित एसडीएम ने मुआयना करने के बाद फूल बदन को अतिक्रमण हटाने को कहा। एसडीएम ने कहा कि 16 फीट का खड़ंजा बनेगा। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

————जिला ब्यूरो चीफ IV 24 न्यूज कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट