अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई का हुआ गठन, श्रीराम चौधरी अध्यक्ष व सुनील त्रिपाठी बने महामंत्री

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई का हुआ गठन

कौशाम्बी : अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद कौशाम्बी की बैठक जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित गेस्ट हाउस में वरिष्ठ अधिवक्ता के डी द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री श्री शीतल प्रसाद गौड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार गुप्ता, विक्रम शाह सिसोदिया एवं उच्च न्यायालय इकाई के सदस्य मनोज उपस्थित रहे।

बैठक में अधिवक्ता परिषद के विभिन्न कार्यों एवं परिषद के जिला इकाई के गठन पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता श्री राम चौधरी को अध्यक्ष तथा सुनील त्रिपाठी को महामंत्री घोषित किया गया। संरक्षक मंडल में संजय जायसवाल ,सोमेश्वर तिवारी एवं के डी त्रिवेदी का नाम तय किया गया । कोषाध्यक्ष अखिलेश विश्वकर्मा उपाध्यक्ष , अनित शुक्ला, ममता कश्यप, मंत्री के रूप में अनिरुद्ध मिश्रा, अर्चना चौरसिया, रामसूरत पांडे, बृजेश सोनी, राकेश पाल, शशांक खरे, राजेंद्र पांडे व मीडिया मंत्री के रूप में संदीप पांडे का नाम घोषित किया गया । कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त महामंत्री सुनील त्रिपाठी ने किया ।