कौशाम्बी : यूपी के जनपद कौशाम्बी सैनी थाना क्षेत्र के चतुरीपुर संयारा निवासी युवक आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सऊदी अरब गए युवक की मौत हो गई।
बलराम पुत्र सुग्गन लाल आठ साल से सऊदी अरब में नौकरी करता था। सन् 2019 में शादी के दो माह बाद पैसे कमाने के लिए पत्नी परिवार के साथ छोड़ सऊदी चला गया था। कई दिनों से बलराम से फोन पर संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर सेठ से बातचीत फोन से बात किया। सेठ सही जानकारी देने में आनाकानी कर रहा था। बाद में सेठ ने परिजनों से बताया कि बलराम अस्पताल में भर्ती है।
चार सितंबर को युवक की सऊदी अरब से मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के शव को वापस लाने के लिए आला अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र दिया लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर स्थानीय सांसद विनोद सोनकर से संपर्क किया।विदेश मंत्रालय से शव वापस लाने के लिए मांग की गई है। वहीं सेठ शव भेजने के लिए साढ़े तीन लाख रुपए की मांग कर रहा है। केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों व मंत्रियों से पीड़ित परिजनों को मदद नहीं मिल पा रही है। पीड़ित परिजन शव को वापस पाने के लिए सांसद, विधायक व अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं।
IV24 न्यूज भरवारी, कौशाम्बी से शिवसागर पटेल की खास कवरेज