प्रधान व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने गरीब मजदूर का सौ साल पुराना कच्चा घर बुलडोज़र से ढहाया

गरीब भूमिहीन हुआ बेघर ।

                               कौशांबी। तहसील चायल थाना चरवा ग्राम सभा बालकरनपुर मजरा तेलियन का पुरवा की रहने वाली आशा बहू प्रतिभा यादव के पति जय सिंह यादव मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। प्रतिभा यादव ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, हल्का लेखपाल व प्रधान का भाई की मिलीभगत से तहसीलदार को रिश्वत देकर ए डी एम कौशाम्बी के स्टे आर्डर की अवहेलना कर 120 साल पुराना कच्चा घर जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया है और ग्राम प्रधान मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारियों व तहसीलदार की मिलीभगत से मेरा घर गिरवा दिया गया है। प्रधान, तहसीलदार और लेखपाल जमीन में नीम का पेड़ और सफेदा लगा था। लेकिन स्टे आर्डर के बाद गिराया गया है।

मैं प्रतिभा यादव दर-दर की ठोकर खा रही हूं और इंसाफ की गुहार लगा रही हूं। मेरी कोई सुनने वाला नहीं है। मैं जिला अधिकारी से गुहार लगा रही हूं कि मेरे साथ अन्याय न होने दें।

रामचंद्र पासी के साथ जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट