दहेज लोभियों ने बहू को मार डाला, पति ने भी वियोग में खाया ज़ह्र

ससुरालीजनों ने दहेज नहीं मिलने से जहरीला पदार्थ खिलाकर अनीसा को उतारा मौत के घाट , पत्नी की मौत के बाद पति ने भी खाया जहर, दोनो की हुई मौत

कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई लोधन का पुरवा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

दहेज लोभियों ने युवती को जबरन जहर खिलाकर मार डाला। जिससे युवती की रात में ही मौत हो गई थी। बीती देर शाम पत्नी अनीसा की मौत के बाद पति संजय लोधी ने भी भोर में जहर खा लिया। जिससे पत्नी की मौत के बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। संजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह जून 2019 में गांव के ही जयसिंह की पुत्री अनीसा को घर से भगा ले गया था। दंपत्ति कोर्ट मैरिज करके कुछ दिनों से गांव में ही रह रहे थे। संजय सिंह का छोटा भाई भी किसी लड़की को भगा कर घर में लाया था। घटना होने के बाद वह बीती रात में ही अपनी प्रेमिका संग फरार हो गया।

मृतका अनीसा को ससुरालीजनों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे दहेज लोभियों ने अनीसा को देर शाम को जहर खिला कर मौत के घाट उतारने की नियति से तड़पता छोड़ दिया गया। जिससे अनीसा की ससुराल में ही मौत हो गई थी।

पुलिस चौकी अजुहा एस आई विजय कुमार कुशवाहा मय हमराही पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी समर बहादुर सिंह का कहना है कि नवदम्पत्ति के मौत की घटना की बारीकी से जांच करने के लिए पुलिस तहकीकात कर रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

लड़की पक्ष का आरोप हैं कि हत्या को आत्म हत्या साबित करने का प्रयास दहेज लोभियों द्वारा किया जा रहा है।दिल दहला देने वाली घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

IV 24 न्यूज कौशाम्बी से जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की ग्राउंड रिपोर्ट