बाइक सवार युवक ने पैदल जा रहे वृद्ध को मारी जोरदार टक्कर, दोनों गंभीर रूप से हुए जख़्मी

कौशाम्बी : कड़ाधाम थाना क्षेत्र के गड़रियापुर ढाल के पास एक बाइक सवार की रास्ते से गुजर रहे वृद्ध से जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार व वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़ाधाम थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के मजरा गड़रियापुर निवासी माता प्रसाद का २६ वर्षीय पुत्र अजय पटेल गुरुवार की देर शाम जरूरी काम से देवीगंज बाज़ार गया था। काम निपटाकर अजय वापस घर लौट रहा था तभी गड़रियापुर ढाल के समीप उसकी भिड़ंत रास्ते से गुजर रहे गांव के ही स्व महावीर के ७५ वर्षीय पुत्र रामदास से हो गयी।इस हादसे से मौके पर हड़कम्प मच गया।स्थानीय लोगों ने हादसे में जख्मी दोनो लोगों को सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य की रिपोर्ट