खागा-धाता रोड पर बाइक और कार की भयंकर भिड़ंत विकास घायल

फतेहपुर : धाता खागा रोड ऐमापुर के पास चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल आमने सामने भिड़ंत हो गई। बाइक सवार राजापुर विकास कुमार गुप्ता और अढौली के गुलशन कुमार सोनकर का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें गुलशन कुमार के हल्की चोट आई वहीं पर विकास कुमार गुप्ता के एक पैर के पूरी हड्डियां तक टूट गई और वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा।

मौके पर पहुंची गांव की जनता ने घायल का सहयोग किया और मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचकर मामले को समझा बुझा और तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।
वही मौके पर विजयीपुर के वी डी ओ गोपीनाथ पाठक जी भी मौके पर आ गए। विकास कुमार गुप्ता विजयीपुर ब्लाक में सेक्रेटरी के पद पर कार्य कर रहे थे। ऐमापुर के पास ही बरहटा गांव के कुछ लोगों ने देखकर उनकी पहचान की। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाहाबाद हॉस्पिटल में ले जाने की बात कही जा रही थी।

जिला ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य की रिपोर्ट