रिपोर्ट – अवनीश मिश्रा
रेप जैसी गंभीर घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है और ना ही अपराधियों में ऐसी घटना को अंजाम देते हुए किसी तरह का खौफ बचा है।
बाराबंकी में हुए कांड के पोस्टमार्टम में डॉक्टर्स ने खुलासा करते हुए बताया कि ये हाथरस से भी ज्यादा बीभत्स वारदात थी।
आपको बताते चले की पिछले बुधवार सतरिख थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के खेत में धान काटने गई दलित नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी, पोस्टमार्टम के अनुसार दुराचार के दौरान नाक और मुंह दबाने के चलते गई नाबालिग किशोरी की जान चली गई है।

लड़की की हालत देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के उड़ गए होश,पोस्टमार्टम पैनल के डॉक्टरों ने कहा पहली बार देखा इतना विभत्स मामला। किशोरी के निजी अंगो पर भी मिले है चोट के काफी गंभीर निशान।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में बढ़ाईं गईं दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाते हुए कार्यवाही को और तेज कर लगातार संदिग्धों से कर रही पूछताछ, दोषी अभी भी प्रशासन की पकड़ से दूर है।