विधायक बांगरमऊ के समर्थन में अब गंज मुरादाबाद में शांति मार्च

श्याम कुमार तिवारी


एक ओर बलात्कार के मामले में जहां कुलदीप सेंगर भाजपा के लिए राष्ट्रीय शर्म बन गये हैं वहीं दूसरी ओर उनकी विधान सभा में जनता विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में लगातार शांति मार्च व पैदल जुलूस निकाल रही है। उसी कड़ी में आज गंज मुरादाबाद में भी शांति मार्च निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में विधायक समर्थक व क्षेत्रीय जनता ने हिस्सेदारी ली। ध्यान देने वाली बात यह कि विधायक के समर्थन में अधिकांशतः​ महिलाएं हाथों में “मेरा विधायक निर्दोष है” की तख्तियां​ लिए दिखाई दीं ।

समर्थकों से बात करने पर उन्होंने कहा कि बांगरमऊ विधायक को सोची समझी रणनीति और राजनीतिक साजिश के तहत निशाना बनाया गया है।

हम सब सरकार और सीबीआई से अपील करते हैं कि प्रकरण की पूर्णतया निष्पक्ष जांच हो साथ ही हम सब को यह पूर्ण विश्वास है कि गरीबों मजलूमों की आवाज़ हमारा विधायक पूर्णतया निर्दोष है और निष्पक्ष जांच में यह शीघ्र ही सिद्ध हो जाएगा शांति मार्च में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह, संदीप बाजपेई भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह ग्राम प्रधानों में कृष्णपाल, बाबूलाल, प्रदीप, दिनेश सिंह, गंगाप्रसाद, राम सिंह, शकील खान आदि लोग उपस्थित रहे।