कर्ज अदायगी न हो पाने के चलते उसके एवज में आरोपित कर रहा था महिला का शारीरिक शोषण

पति के द्वारा लिए गए कर्ज अदायगी के एवज में ब्लैकमेल कर महिला के साथ कई माह से आरोपी जबरन बनाता था शारीरिक सम्बन्ध, विरोध करने पर महिला का धारदार हथियार से काटा गला, महिला हुई गंभीर रूप से जख्मी

कौशाम्बी : जनपद कौशाम्बी के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव निवासिनी छोटकी देवी पत्नी बब्लू पासी ने गांव के ही दबंग व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि पति के कर्ज की अदायगी के एवज में 17 अक्टूबर की रात घर में घुसकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया । जब महिला ने विरोध किया तो असफल आरोपित ने धारदार हथियार से गला काटकर उसे जख्मी कर फरार हो गया।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनोरी गांव की छोटकी देवी के पति बब्लू पासी ने गांव के ही दबंग गुगलू पासी पुत्र लवकुश से कर्ज ले रखा है। जिसके चलते गुगलू पासी महिला को कर्ज की अदायगी के एवज में ब्लैकमेल कर कई महीनों से जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाता था और किसी से बताने पर पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी भी देता था। महिला ने आपबीती पिछले माह अपने पति से बताया। लेकिन लोक लज्जा व समाज के डर से गांव के लोगों ने महिला पर दबाव बनाकर मामले को दबा दिया था। आरोपित को पीड़ित महिला ने बानबे हजार रुपए पति से जुगाड़ करवाकर वापस भी कर दिया। अट्ठाइस हजार रूपए बाकी कर्ज देना था। 17 अक्टूबर की रात आरोपी गुगलू घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो धारदार हथियार से गला काट जख्मी कर मौके से फरार हो गया। जख्मी हालत में पति ने तत्काल नजदीकी नर्सिंग होम में महिला को भर्ती कराया।

पीड़िता का कहना है कि पूरामुफ्ती थाने में शिकायत की गई है। लेकिन थाने में एफ आई आर नहीं लिखी गई। आरोपित सुलह-समझौता नहीं करने पर पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की धमकी अपने चहेतों से दिलवा रहा है।

जिला ब्यूरो चीफ IVd24 न्यूज कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट