दो दिन से लापता 14 वर्षीय किशोर, परिजनो ने कोतवाली मे दी सूचना

कछौना/बेनीगंज, हरदोई। कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के अंतर्गत छोटू उर्फ अनीश (14) पुत्र सन्तोष निवासी ग्राम गेराई मजरा मुठिया थाना बेनीगंज बुधवार की दोपहर को परिजनों को बिना बताए घर से निकला था, किंतु देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। परन्तु लापता किशोर का पता नहीं चल सका।

किशोर का रंग गेहुंआ, कद करीब 4 फुट, आंख कान नाक औसतन, इकहरा बदन, बोलने पर हकलाता, सिर पर बालों से ढका चोट का निशान है। पहनावा में क्रीम कलर गोल गले की बनियान तथा कत्थई रंग की अंडरवियर पहने हैं। पैरो में कोई भी चप्पल जूता नहीं पाते हैं। परिजन संतोष कुमार ने बताया अगर किसी को मेरे पुत्र के बारे में जानकारी मिले तो वह मोबाइल नंबर 9794166084 व कोतवाली बेनीगंज का सीयूजी नंबर 9454403552 पर जानकारी देने का कष्ट करें। किशोर का दो दिन से सुराग न लगने पर गुरुवार को परिजनों ने बेनीगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता