मंझनपुर, कौशाम्बी : सैनी थाना के अंतर्गत गुलामीपुर गोरियों इंडियन पेट्रोल पंप के सामने ब्यूरो टैक्सी गाड़ी मिनी बस बोलेरो वाहन को ओवरटेक का प्रयास कर रही थी। जिसमें मिनी बस गाड़ी पलट गयी। टैक्सी प्रयागराज की ओर से आगरा के लिए जा रही थी।
लड़की की शादी में पंजाबी परिवार के लोग जा रहे थे। ब्यूरो टैक्सी गाड़ी में लगभग 22 लोग सवार थे। ब्यूरो टैक्सी व मिनी बस मे आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों ने जिला अस्पताल भेजा दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है।
मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट