रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के जन्मदिन पर वितरित किए फल

हरदोई : जनसत्ता दल लोकतांत्रिक राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया जी के जन्मदिवस पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह “राघव” के द्वारा में हरदोई मुख्यालय के प्रसिद्ध रानीसाहिब कटियारी अस्पताल हरदोई में मरीजों को फल वितरित करके राजभईया के जन्मदिन मनाया गया । युवा जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह राघव द्वारा कहा गया कि भदरी रियासत के युवराज व कुंडा विधायक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने समाजसेवा वह समरसता के प्रति एक नई अलख जगाई है।

फल वितरण कार्यक्रम में साथ मे पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ,डॉक्टर एस के सिंह, ओ पी सिंह सिसोदिया, शाहिद मंसूरी ,मोहित विश्वकर्मा दाताराम गुप्ता ,प्रमेंद्र बाजपेयी मुकेश श्रीवास्तव, सचिन सिंह अरविंद सिंह, उमेश कुमार , अमित चौरसिया, ठाकुर सनी सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।