भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत

कौशांबी : उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को गृह जनपद कौशाम्बी में पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों पर पहुंच हालचाल लिया। पार्टी के पदाधिकारी राजकुमार केसरवानी की मौत से दुखी परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद देने का उन्होंने आश्वासन दिया।

सैनी स्थित डॉक्टर सुंदर लाल कुशवाहा की मृत्यु से दुखी परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का श्री मौर्य ने आश्वासन दिया। प्रयागराज से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का काफिला पूरामुफ्ती जैसे ही पुरामुफ्ती पहुंचा। चायल विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जैसे-जैसे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का काफिला आगे बढ़ा कोइलहा,काजीपुर, इमामगंज, मूरतगंज, कल्यानपुर, गुलामीपुर, सैनी आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ अपने नेता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का जोरदार स्वागत किया। पैतृक गृह सिराथू पहुंच अपनी माता का आशीर्वाद लेते हुए अपने परिजनों का हाल चाल लिया।
वहां मौजूद लोगों की जनसमस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारी को निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिया है।

मुलाकात के दौरान श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय बीमारी बन चुकी है। यह देश की जनता का भला नहीं कर सकती है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार देश के विकास में लगी है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता विकास में बाधक बन रहे है। उन्होंने कहा शेष छोटी पार्टिया तो आपस में लड़ रही हैं । उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो पार्टी देश की सेवा करेगी । उन्हीं के साथ जनता जनार्दन रहेगी। उन्होंने कहा कि रामराज की सरकार खत्म। अब जो जनता का काम करके जनता के बीच रहेगा उसी की सरकार रहेगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ विधायक संजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष अनिता त्रिपाठी, सोमेश्वर तिवारी, धर्मराज मौर्य, मंगल प्रसाद मौर्य, डॉ रामराज मौर्य, वरिष्ठ पार्टी के पदाधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कौशाम्बी से एम डी मौर्य की रिपोर्ट