अवैध बालू लेकर जा रहे ओवरलोड ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़

कौशांबी : सराय अकिल थाना क्षेत्र के कटैया निवासी अनिल कुमार सरोज पुत्र सुरेश कुमार सरोज कौशाम्बी थाना क्षेत्र के दुल्हनिया पुर मोड़ के पास ओवर लोड बालू लादकर करारी की तरफ जा रहा था । ट्रैक्टर ओवरलोड होने के कारण अचानक दुल्हनियापुर मोड़ के पास खाई में पलट गया । जिसमें चालक की दर्दनाक मौत हो गई । घरवालों को सूचना मिलते ही घर पर मातम छा गया । सूचना पर पहुँची पुलिस ने लिखापढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अवैध बालू और ओवरलोडिंग का कौशांबी में रात में कारोबार होता है । दिन निकलने से पहले चालक गन्तव्य तक पहुंच जाना चाहते हैं । पुलिस की मिलीभगत से अवैध बालू और ओवरलोडिंग का कारोबार चलता रहता है ।

बताया जा रहा है कि दिन डूबने के बाद अवैध बालू माफियाओं का कारोबार शुरू होता है और दिन निकलने के बाद खत्म हो जाता है। इसी जल्दबाजी में ओवरलोड ट्रैक्टर पलट गया और इस हादसे में चालक की मौत हो गई।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट