● आर्थिक परिवारिक लाभ में फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारी कर्मचारी एवं दलालों के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही – विधायक लाल बहादुर
यूपी के कौशांबी जिले के मंझनपुर के विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा सादिकपुर सिमराहा में चौपाल लगाकर उपस्थित ग्रामवासियों की समस्याओं के निराकरण हेतु संवाद कर के संबंधित अधिकारियों को उचित निराकरण हेतु निर्देश दिए।
भ्रष्टाचार करने वाले एवं घूसखोर और बेईमानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिए कहा कि कोई भी व्यक्ति या अधिकारी भ्रष्टाचार में मिलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
कौशांबी जनपद में आर्थिक परिवारिक लाभ के संबंध में विधायक ने कहा जितने इस भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन अधिकारी और दलालों के खिलाफ जांच करा कर के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
सदर विधायक लाल बहादुर ने बीजेपी सरकार में हो रहे विकास कार्य को गिनाए तथा सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया और अपने चार वर्ष के कार्य को भी गिनाए तथा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। इस मौके पर कमल कुशवाहा, अंगद कुशवाहा, श्यामसुंदर केसरवानी, सुरेश जयसवाल, रामबली अनेक कार्यकर्ता गण एवम ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट