कौशाम्बी। जनपद कौशांबी के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग के दौरान मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवा चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर इन्द्रकांत यादव ने गांजा स्मगलर को पकड़ लिया ।
पश्चिम शरीरा व टेंवा रोड से एक स्मगलर रामचंद्र यादव पुत्र बोधीलाल यादव निवासी देवखरपुर थाना मंझनपुर कौशांबी को संदिग्ध हालात में चौराहे पर खड़ा था। उसे 300 ग्राम अवैध नाजायज गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उप निरीक्षक इन्द्रकान्त यादव चौकी इंचार्ज मय हमराही कांस्टेबल जयसहाय, कांस्टेबल कन्हैया लाल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। स्मगलिंग करने जा रहे युवक को पकड़कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया गया है।
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट