शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली –
बघौली सोमवार को थाना बघौली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र मोहन सरोज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार द्वारा कस्बा बघौली में सघन वाहन चेकिंग अभियान के साथ कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमें 5 वाहनों से 5000 रुपये के समन शुल्क सहित बिना मास्क लगाये तीन लोगों से भी 1500 रुपये सहित कुल 6500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
जहां एक ओर सघन वाहन चेकिंग अभियान से लोग में अफरा-तफरी मच गई वहीं दूसरी तरफ बघौली थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन सरोज द्वारा बिना मास्क के निकले लोगों का चालान किया गया । इसके बाद थाना निरीक्षक द्वारा मुफ्त मास्क देकर भविष्य में बिना मास्क के घर से न निकलने की हिदायत भी दी गई । पुलिस द्वारा किये गये नये कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों ने मित्र पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।